ग्रेटर नोएडा,18 मई। रामराज सेवा संस्थान व सिद्धपीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर कुलेसरा ग्रेटर नोएडा द्वारा पोषित रामराज रसोई के माध्यम से प्रतदिन 500 लोगों को निःशुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मध्य लॉकडाउन में हॉटस्पॉट होने के चलते रामराज सेवा सस्थान ट्रस्ट पिछले 51 दिन में लगातार गरीबों को निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है, जिसमें रोजना सुबह लाइन में सैकड़ों की संख्या में लोगों को सोशल डिस्टेन्स का नियम बनाकर लाइन लगाती है। प्रत्येक व्यक्ति को भरपूर भोजन ट्रस्ट द्वारा दिया जा रहा है।
रामराज रसोई 29 मार्च से लगातार 18 मई को रसोई का 51वां दिन है। जिसमें सैकड़ों गरीब लोगों को बदलता हुआ बेहतर से बेहतर खाना बनाकर वितरित किया जा रहा है। यह रसोई इसी तरह लगातार 31 मई तक लॉकडाउन तक बदस्तूर जारी रहेगा। रामराज सेवा संस्थान व सिद्धपीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर सिंह वरिष्ठ समाजसेवी, अध्यक्ष भोजराज, उपाध्यक्ष सतपाल सोलंकी, महासचिव संजू तोमर, सदस्य प्रेम सिंह, भगत, अभिषेक अग्रवाल, साहब सिंह चौहान, अनुज शर्मा, देवेन्द्र सिंह, विक्रम शर्मा, दीपक आदि लोग कार्य कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…