ग्रेटर नोएडा,18 मई। कोरोना वैश्विक महामारी के अंतर्गत पत्रकार बन्दुओं को सेनेटाइजर व मास्क प्रदान किये गये। क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कोरोना जैसी महामारी के चलते इस मुश्किल कि घड़ी में भी पत्रकार बाहर निकलकर खबर करते हैं, समाचार जन जन तक पहुचाने में कठिन परिश्रम कर रहे हैं, इसलिये इस कठिन समय में पत्रकार बन्धुओं के स्वास्थ का ख्याल रखना समाज के लोगों का कर्तव्य बनता है। रोटरी क्लब हर वर्ग की सेवा में हमेशा अग्रसर रहता है, क्लब के सदस्यों द्वारा कोरोना महामारी में अब तक हजारों की संख्या में मास्क सेनेटाइजर ग्लब्स आदि पुलिस प्रसासन व अन्य लोगों को वितरित किये जा चुके हैं, वहीं क्लब सदस्यों द्वारा 10 लाख रु से अधिक धनराशि के चेक प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किये है। रोटरी क्लब द्वारा गरीब लोगों को खाने का सूखा सामान समय -समय पर प्रदान किया जा रहा है। आज इस अवसर पर सभी समाचार पत्रों के वरिष्ठ पत्रकार के साथ रोटरी क्लब अध्यक्ष के.के. शर्मा, सौरभ बंसल, प्रवीण गर्ग, विनोद कसाना, मुकुल गोयल, अमित राठी, अमित गोयल आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…