गायब हुए किशोर के फोन से घर वालों से मांगी गयी एक करोड़ रुपये की फिरौती

गायब हुए किशोर के फोन से घर वालों से मांगी गयी एक करोड़ रुपये की फिरौती

ग्रेटर नोएडा/ जेवर। दो दिन पहले अपने खेत पर गया एक किशोर अचानक लापता हो गया। किशोर की बाइक खेत के पास पड़ी मिली। अब किशोर के फोन से परिवार के पास फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। कोई अजनबी पीड़ित परिवार से किशोर को छोड़ने के लिए एक करोड़ की मांग कर रहा है। परिवार को 8 करोड़ का मुआवजा मिला है। गांव बुढ़ाका निवासी ओमदेव फिलहाल जेवर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके खेत जेवर बांगर में आ रहे हैं और उनको एयरपोर्ट का 8 करोड़ का मुआवजा भी मिला है। उनका बेटा मनु देव (17) दो दिन पहले बाइक से अपने घर के पीछे खेतों पर गया था, लेकिन देर शाम तक भी वह लौटकर नही आया। उसकी बाइक खेत के पास ही पड़ी मिली। अब पीड़ित परिवार के पास किशोर के फोन से ही उसे छोड़ने के एवज में एक करोड़ की फिरौती मांगी जा रही है। पिता ने बताया कि कोई अजनबी व्यक्ति उनके बेटे के फोन से ही फिरौती के लिए बार बार कॉल कर रहा है। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। जेवर कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर ने बताया कि किशोर के फोन की लोकेशन के आधार पर एक टीम रवाना कर दी गई हैं। जल्द किशोर को बरामद कर लिया जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed