गाली-गलौच का विरोध पर किया जानलेवा हमले का आरोप,घटना में एक युवती समेत तीन लोग घायल

गाली-गलौच का विरोध पर किया जानलेवा हमले का आरोप,घटना में एक युवती समेत तीन लोग घायल

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गाली-गलौच का विरोध करने पर गांव के ही लोगों द्वारा युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही उक्त ने बचाव के लिए आए पीडित के चचेरे भाई व अन्य परिजनों के साथ मारपीट करते हुए पथराव कर दिया। घटना में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गये। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर को ग्रेटर नोएडा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। समूचे घटनाक्रम की पुलिस से शिकायत की गई है। उधर पुलिस जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। गांव भाईपुर निवासी विजेंद्र पुत्र जीवनलाल ने पुलिस से शिकायत की है कि गुरूवार रात करीब 9 बजे उसका बेटा तरूण अपने घर पर बैठा हुआ था तभी गांव के चार लोग हाथों में धारदार हथियार, राॅड व लाठी-डंडे लेकर वहां पर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। आरोप है विरोध करने पर उक्त ने तरूण पर हमला कर दिया तथा बचाव के लिए आये चचेरे भाई कृष्णकांत भी हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुन मौके पर पहंुचे लोगों पर आरोपी पथराव कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। जिसमें एक युवती भी घायल हो गई। दोनों घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां कृष्णकांत की हालत बेहद गम्भीर बताई जा रही है। आरोप है कि शिकायत के भी पुलिस मामले को टरकाती रही। शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। सूत्रों की मानें तो मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की गई है।

Spread the love