फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों में मांगे पैसे, कई लोग पैसे देकर बने ठगी के शिकार

ग्रेटर नोएडा/ रबूपुरा। सोशल मीड़िया पर लोगों की आईडी हैक कर पैसे मांगने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कभी पत्नी का ऑपरेशन, कभी बच्चे की तबीयत खराब तो कभी स्वयं के अस्पताल में भर्ती होने का बहाना बनाते हुए तथा अपने को असहाय व लाचार जता कर रूपये ऐंठने का तरीका अपनाया जाता है। अक्सर लोग आसानी से इनके झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। शुक्रवार को भी एक ऐसा ही मामला उस समय सामने आया जब नोएड़ा के एक वरिष्ठ पत्रकार की आईडी हैक कर ली गई तथा पत्नी का ऑपरेशन होने का हवाला देते हुए मीड़ियाकर्मियों से पैसे मांगे गये। हालांकि जागरूकता के चलते कोई ठगों के चंगुल में नहीं फंसा तथा इस सम्बंध में वरिष्ठ पत्रकार को इसकी जानकारी दी गई और उन्होंने लोगों से पैसे नहीं देने की अपील की। इसके अलावा पूर्व में भी इसी प्रकार लोगों से रूपयों की ठगी की जा चुकी है। चंद दिनों पहले नोएड़ा के एक पुलिस उच्चाधिकारी की आईड़ी हैक कर रूपये मांगने का मामला सामने आया था। ऐसे में पाठकों से अपील की जाती है कि इस प्रकार के मामलों में सर्तकता बरतें तथा किसी के झांसे में नहीं आते हुए सोशल मीड़िया पर ऐसे मैसेज व अनजान फोन काॅल से सावधान रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed