रबूपुरा। कसबा में सोमवार को किसान एकता संघ संगठन की बैठक आयोजित कर किसान व आमजन की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए भाकियू भानु की पूर्व जिलाध्यक्ष कस्बा निवासी गीता भाटी को संगठन के महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही जगदीश शर्मा को प्रदेश सचिव, गवेन्द्र सिंह को प्रदेश प्रवक्ता, राजकुमार भाटी को जिला सचिव, तेजपाल शर्मा को प्रभारी जेवर नियुक्त किया गया तथा अन्य दर्जनों लोगों को भी विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्टीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि संगठन का विस्तार निरन्तर जारी है। भाकियू भानू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान एकता संघ की सदस्यता ग्रहण की है। संगठन कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा पदाधिकारियों ने मर्यादा अनुरूप संगठन को मजबूत करने व लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। बैठक की अध्यक्षता सोरन प्रधान व संचालन जतन भाटी ने किया तथा इस मौके पर राजेन्द्र नागर, सतीश कनारसी, प्रताप सिंह, बृजेश भाटी, जयवीर सिंह, कृष्ण, सुमित आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…