रबूपुरा। सोमवार सुबह आबादी के गुजर रही हाईटेंशन लाईन का एक जर्जर पोल अचानक एक मकान पर गिर पड़ा। जिसके कारण विद्युत तार मकानों से टकरा गये तथा एक मकान का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि उस समय लाईन में करंट नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आरोप है कि जर्जर पोल को बदलवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे मुख्य बाजार रोड़ पर सिनेमा हाॅल के समीप हाईटेंशन लाईन का एक पोल अचानक टूटकर गिर गया। जिसके कारण लाईन मकानों से टकराती हुई हवा में झूलने लगी। जिसे देख मकानों में रह रहे लोगों में हड़कम्प मच गया और वह भाग निकले। बताया जाता है कि गनीमत रही कि इस दौरान लाईन में करंट नहीं था तथा लाईन भी उपर ही लटकी रह गई। अगर करंट होता या फिर अचानक पोल नीचे गिरता तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त पोल वर्षों से जर्जर हालत में था जिसे बदलने के लिए कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर उपकेंद्र प्रभारी जेई सतेन्द्र चौहान का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल के स्थान पर दूसरा पोल लगाकर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है तथा अन्य जर्जर पोलों को भी शीघ्र बदला जायेगा।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…