गुरु रंजीत पहलवान के अखाड़े की महिला पहलवानों ने दंगल में धूम मचाई

दंगल में महिला पहलवान काजल ने ग्यारह हजार की कुश्ती जीती

ग्रेटर नोएडा,4 जनवरी। नवादा गांव स्थित गुरु रंजीत पहलवान के अखाड़े की महिला पहलवानों ने दंगल में धूम मचाई। बुलंदशहर के गढ़वा शेखपुर में विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें काजल ने 11,000 की कुश्ती जीती व ट्रॉफी जीती, 7100 की कुश्ती में मीनाक्षी ने सोनम मेरठ को चित किया। 5100 की कुश्ती में कोमल की कुश्ती लड़का पहलवान राहुल के बीच बराबर रही, यह कुश्ती काफी दिलचस्प रही। 3100 की कुश्ती में मानवीका व शीतल बुलंदशहर के बीच बराबर रही। दंगल में महिला पहलवानों को इनाम देकर कमेटी ने उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान कोच रंजीत पहलवान वहां उपस्थित रहे तथा अखाड़े पर पहुंचकर जयवीर पहलवान, गुलाब पहलवान, संजय तिलपता ने विजेता पहलवानों का स्वागत किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *