" data-ad-slot="">

गौड़ यमुना सिटी में गौड़ इंटरनेशनल स्कूल का शुभारम्भ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर रहेगा जोर, वैश्विक स्तर की मिलेगी शिक्षा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,24 अक्टूबर। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित गौड़ यमुना सिटी में गौड़ इंटरनेशनल स्कूल का शुभारम्भ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह शामिल हुए। गौड़ ग्रुप स्कूल का दूसरा ब्रांच खोला गया है, यह स्कूल लगभग 50 करोड़ की लागत से बनाया गया है, जिसमें स्कूल अभी नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक शुरू होगा और जल्द ही छठीं, सातवीं और आठवीं कक्षा की भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा गौड़ इंटरनेशनल स्कूल प्रधानमंत्री की मुहिम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम में भी जोड़ा गया है जिसके अंतर्गत अपने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ब्रांच में 320 से ज्यादा जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के साथ अन्य सुविधाएँ भी दे रहा है। स्कूल का यह ब्रांच पिछले 6 साल से संचालित है जिसमें लगभग 3200 से भी ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदा की पूजा अर्चना के साथ हुई। इस दौरान गौड़ ग्रुप के चेयरमैन बीएल गौड़, एमडी मनोज गौड़ और डायरेक्टर मंजू गौड़ उपस्थित रहे। प्रेस को सम्बोधित करते हुए मनोज गौड़ एमडी गौड़ ग्रुप ने बताया कि इस स्कूल में तकनीकी को वरीयता दी गयी है, सेफ्टी एवं सिक्योरिटी का विशेष ध्यान दिया गया है, यह स्कूल हर वर्ग के लिए शुरु किया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा प्रदान किया जाएगा।नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा प्रदान किया जाएगा। इस स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाएगा,जिसमें भारतीय संस्कृति की भी शिक्षा दी जाएगी। यमुना क्षेत्र के विकास में बुलट ट्रेन, एयरपोर्ट, फिल्मसिटी की शुरुआत हो रही है।


गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने कहा कि हम अपने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हैं की उन्होंने हमारे स्कूल के लिए समय निकाला। हमारे ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ इंटरनेशनल स्कूल की सफलता के बाद ही हमारा लक्ष्य था की हम शिक्षा को हर जगह लेकर पहुंचे और स्कूल जैसे मंदिर का निर्माण कर बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनायें। जल्दी ही हम सिद्धार्थ विहार में भी एक गौड़ इंटरनेशनल स्कूल का एक अन्य ब्रांच की शुरुआत करेंगे।
बता दें, कि इन दिनों यमुना एक्सप्रेसवे और जेवर अपने विस्तार को लेकर काफी चर्चे में हैं। जेवर एअरपोर्ट, मेट्रो और फिल्म सिटी जैसे अन्य कई बड़ी परियोजनाओं को लेकर क्षेत्र में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ी है। गौड़ यमुना सिटी टाउनशिप जिसका 250 एकड़ में निर्माण किया जा रहा है और वहां लोग रहना भी शुरू कर चुके हैं। जल्द ही आने वाले वक़्त में वहां 10 हजार से ज्यादा परिवार रहना शुरू कर देंगे। टाउनशिप में देश की सबसे बड़ी कृष्ण भगवान की 108 फ़ीट की मूर्ति का भी निर्माण किया जा रहा है जो जल्द ही तैयार हो जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>