" data-ad-slot="">

महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) श्रीराम कथा का हुआ समापन, वैदिक संस्कृति की संरक्षण के लिए गुरुकुल से लोग जुड़ें

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,24 अक्टूबर। महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) ग्रेटर नोएडा में चल रही रामकथा का समारोह के साथ समापन हुआ। कथाव्यास मानसरत्न रामगोपाल तिवारी ने बहुत ही उत्कृष्ट तरीके से केवल रामायण ही नहीं अपितु संपूर्ण रामाश्रय को अपनी वाणी से उद्घोषित कर भक्तों को भावविभोर होने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित के बारे में कहते हुए कहा कि आप जैसे धर्म के प्रति समर्पित महानुभाव संत की तरह है इनके कारण ही गुरुकुल में सभी प्रकार की क्रियाकलाप सुचारू रूप से हो रही है। हम सभी को गुरुकुल संचालन में सहयोग किसी ना किसी प्रकार से अवश्य करना चाहिए। गुरुकुल में में रह रहे बटुकों- आचार्यों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यही हमारे संस्कृति के वाहक बनेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं से लेकर के राज्याभिषेक एवं राजा के कर्तव्य आदि प्रत्येक प्रसंग को एवं रामायण में आए हुए भक्त कथाओं के प्रसंगों को संक्षिप्त रूप से बताते हुए कहा कि हम सभी को श्रीराम आलोकिक छवि अपने हृदय में अंगीकृत करके अपने भौतिक तथा आध्यात्मिक जीवन को भी सफल बनाना चाहिए। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने ट्रस्ट एवं गुरुकुल में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और सभी से आव्हान किया कि भारतीय संस्कृति को सुरक्षित एवं पुष्पित पल्लवित करने के लिए हम सभी को एकत्र होकर के कार्य करने होंगे, अधिक से अधिक लोगों को गुरुकुल के साथ जोड़ना होगा ताकि आने वाले समय में आधुनिकता के साथ-साथ हमारी वैदिक संस्कृति को संरक्षण मिल सके। कथा समापन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, राजीव तिवारी, एस. एस. शुक्ला, उमाशंकर शर्मा, सूरजभान, प्रवीण सक्सेना, प्रभात शर्मा, आजाद सिंह, सतपाल,सुनील मिश्रा आदि के साथ शहर के गणमान्य उपस्थित रहें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>