" data-ad-slot="">

अष्टमी पर शहर के मंदिरों में मास्क लगाकर पहुंचे भक्त, मंदिर के पुजारी ने सामाजिक दूरी व मास्क लगाने का किया पालन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटरन नोएडा,24 अक्टूबर। कोरोना महामारी का भय शहर के कुछ मंदिरों में देखने को मिला तो वहीं कुछ मंदिरों में लोगों की भीड़ पहुंची, शारदीय नवरात्र पर दुर्गाष्टमी पर लोग मंदिर में पहुंचकर कन्या पूजन कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया। शहर के सेक्टर अल्फा-2, अल्फा-1, डेल्टा, गामा-एक,दो, सोसाइटी में बने मंदिरों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। नवादा स्थित वैष्णो देवी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं पहुंचना शुरु कर दिये थे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर मंदिर में ही कन्याओं को भोजन कराया। सेक्टर अल्फा-1 स्थित शिव मंदिर में मां काली की गुफा में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। गौरी शंकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंतिम नवरात्र पर श्रेष्ठ और सिद्धि और मोक्ष देने वाली दुर्गा की पूजा व अर्चना की जाती है।

पंडित रामदेव वैष्णव देवी मंदिर नवादा ने बताया कि कुछ लोग अष्टमी को ही कन्या पूजन करते हैं अधिकांश संख्या में लोग नवमीं के दिन कन्या पूजन के साथ हवन पूजन करते हैं। उदयातिथि रविवार को नवमी है जिसमें लोग कन्या पूजन के साथ हवन आदि करेंगे। ग्रेनो वेस्ट में लोग मंदिरों में पहुंचकर माता गौरी का पूजन अर्चन किया। इस बार कोविड के चलते लोग अपनी कन्या को दूसरे के घर में भेजन से कतराते नजर आये। मंदिरों में भी सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा गया, लोग मुंह में मास्क लगाकर माताजी का दर्शन किया। पंडित जी ने भी मास्क लगाकर हवन पूजन कराया। कोविड से चलते बहुत से लोग मंदिरों में जाने से भी परहेज किया। जब तक कोरोना की वैक्सनी नहीं आ जाती है लोगों में करोना का डर कायम है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>