" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भूसे की बुर्जी व बिटौडों में आग, ठेकेदार पर आग लगाने का आरोप

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत यमुना विकास प्राधिकरण प्रस्तावित सैक्टर 20 में गांव मिर्जापुर के समीप किसानों के भूसे की बुर्जी व बिटौडों में आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। लपटें उठती देख सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी एवं कई किसानों को हजारों रूपये की क्षति हो गई। लोगों ने सैक्टर नाले का निर्माण कर रहे ठेकेदार पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार गांव मिर्जापुर के समीप प्रस्तावित सैक्टर 20 में नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां कुछ ग्रामीणों के भूसे के बुर्जी बनी हुई थीं। शनिवार दोपहर उनमें अचानक आग लग गई। मौके पर पहंुचे दर्जनों ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कई किसानों का भूसा व उपले जलकर राख हो गये। लोगों में नाराजगी देख काम कर रहे ठेकेदार व लेवर वहां से फरार हो गये। ग्रामीण राजकुमार, योगेश, सुखपाल, राहुल आदि का आरोप है कि निर्माण कर रहे ठेकेदार व उसके कर्मचारियों ने आग लगाई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>