रबूपुरा। नवरात्रि व्रत के दौरान बाजार से खरीद कर ले जाये गये कुट्टू के आटे से बना समान खाने से क्षेत्र में कई लोग बीमार पड़ गये। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को पीड़ित ने दुकानदार से मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि उसने अन्य व्यापारियों को मौके पर बुला लिया और अपने यहां से समान नहीं खरीदने का हवाला देकर उसे टरका दिया। उधर पुलिस मामले की जानकारी सें इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी अनुसार क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी एक व्यक्ति ने नवरात्रि व्रत के दौरान कस्बे के एक दुकानदार से कुट्टू का आटा खरीदा था। आरोप है कि उसके प्रयोग से पीड़ित के परिवार के चार सदस्य बीमार हो गये। तबियत अधिक खराब होने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि शनिवार को जब ग्रामीण उक्त दुकानदार के यहां पहुंचा तो उसने कस्बे के कुछ अन्य व्यापारियों को मौके पर बुला लिया और अपने यहां से आटा खरीदने से दो टूक इंकार कर उल्टा उसे ही हड़का कर टरका दिया। वहीं सूत्रों की मानें तो पीड़ित मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कह रहा है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…