ग्रेटर नोएडा,9 जनवरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 8 दिसम्बर, को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई। सीटीईटी की परीक्षा जिसमें देशभर से लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया एवं 14 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 3.5 लाख अभ्यार्थी ही उत्तीर्ण हो पाए। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के बीएड द्वितीया वर्ष के सभी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा सभी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के डॉ. विनोद कुमार शनवाल विभागाध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस विश्वविद्यालय का सीईटीईटी परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा था। विभागाध्यक्ष एवं छात्रों ने इसका श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा को दिया। सभी का यही मानना है कि कुलपति द्वारा समय-समय पर दिया जाने वाला प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन ही इस सफलता का राज है। छात्रों ने यह भी बताया कि विभागीय स्तर पर समस्त शिक्षकों ने भी अपना सम्पूर्ण सहयोग इन विद्यार्थियों को दिया। विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण एवं छात्रों की आपसी पर्तिस्पर्धा भी इस सफलता के लिए प्रेरणा का एक अहम स्त्रोत रहा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…