" data-ad-slot="">

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में हिन्दी सप्ताह का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा एवं साहित्य विभाग ने हिन्दी-सप्ताह बड़े ही उत्साह से मनाया । जिसके अंतर्गत छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता, काव्य प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार क्षमा, द्वितीय पुरस्कार शिवम् मिश्रा तथा तृतीय पुरस्कार जागृति चौधरी को काव्य-प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राहुल सिंह, द्वितीय पुरस्कार अतुल कुमार तथा तृतीय पुरस्कार देवेन्द्र प्रताप सिंह को, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गोपेन्द्र कुमार, द्वितीय पुरस्कार शिवम मिश्रा तथा तृतीय पुरस्कार अनादि ब्रह्म को प्राप्त हुआ । 14 सितम्बर को विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ । मुख्य अतिथि कुलपति महोदय ने अपने व्याख्यान हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने के लिए सबके सहयोग के लिए आमंत्रित करते हुए कहा “हिन्दी देश में प्रत्येक जन की भाषा बने और शिक्षा व सभी राष्ट्रीय कार्यों का माध्यम बने, इसके लिए सभी राज्यों को प्रयास करना चाहिए । हिन्दी को लेकर सभी प्रकार के राजनीति का अंत हो और हिन्दी को राष्ट्र भाषा का स्थान मिले । इसके लिए सभी देशवासियों को आगे आना चाहिए” । दिल्ली से आमंत्रित प्रमुख वक्ता डॉ. हरीश अरोड़ा ने अपने व्याख्यान में कहा कि “हिन्दी केवल राजभाषा या संपर्क भाषा ही नहीं है वह हमारी अस्मिता है । वैश्विक परिदृश्य में भारत की राष्ट्रभाषा के रूप में हिन्दी ही जानी जाती है लेकिन दुर्भाग्यवश भारतीय संविधान में राष्ट्रभाषा का प्रावधान ही नहीं है” । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलसचिव ने विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित किया तथा प्रयागराज से पधारे कवियों में से शैलेन्द्र श्रीवास्तव ‘मधुर’ एवं कवयित्री डॉ. आभा श्रीवास्तव एवं सम्भल से कवि डॉ. सौरभ कान्त शर्मा ने अपने अपने गीत, गज़ल एवं कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>