" data-ad-slot="">

एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में सीईओ मीट का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-लेटेस्ट इनोवेशन इन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट विषय पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में सीईओ मीट का आयोजन  हुआ। इस अवसर पर “लेटेस्ट इनोवेशन इन टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट  विषय पर चर्चा की गयी। जिसमें कई नामी गिरामी कंपनियों के, सीईओ, मैनेजिंग डायरेक्टर, अनेक शिक्षाविद, वाईस चांसलर एवं मैनेजमेंट प्रोफेशनल उपस्थित रहे। जिसमें प्रसार भारती के होस्ट एवं मशहूर  चार्ल्स थॉमसन, एक्ससीडेन्स के वाइस प्रेजिडेंट वसुधा श्रीवास्तव, मार्ग ईआरपी के सीईओ रितेश कुमार अग्रवाल, 30 डेज टेक्नोलॉजी के निदेशक अगेन्द्र प्रसाद प्रमुख रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ एमिटी के ग्रुप वाईस चांसलर एवं महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) गुरिंदर सिंह ने अपने सम्बोधन से किया। उन्होंने बताया कि आज टेक्नॉलॉजी एवं मैनेजमेंट के क्षेत्र में बहुत सारे नए इनोवेशन हो रहे हैं।  सभी छात्रों को इन नवीन खोजों के बारे में पता होना चाहिए और ऐसा तभी संभव है जब इंडस्ट्री और अकेडमी के बीच की दूरी कम होगी। उन्होंने कहा कि खोज के लिए सबसे आवश्यक है प्रेरणा। कार्यक्रम के आकर्षण के केंद्र रहे बिहारीलाल के नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलियाई चार्ल्स थॉमसन। उन्होंने भारत के अपने लम्बे अनुभवों से सब को कुछ नया एवं अनूठा करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सोशल मीडिया का महत्व भी बताया। रितेश कुमार अग्रवाल ने पेमेंट के परंपरागत माध्यमों के फायदे एवं नुकसान के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि इनोवेशन को मार्केट ओपन होना चाहिए। वसुधा श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित छात्रों को इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के बारे में बताया। संस्थान के डीन ब्रिगेडियर एच. एस. धानी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम हमें इंडस्ट्री में चल रहे नए कार्यो से अवगत कराते हैं, जिस तरह से आज इंडस्ट्री में नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं, छात्रों के पास रोजगार के बहुत सारे अच्छे अवसर आएंगे जिसके लिए उन्हें नयी टेक्नॉलॉजी को सीखना होगा, खुद को तैयार रखना होगा। संस्था के वाईस प्रेसिडेंट ऐ के चौधरी ने कहा कि छात्रों को खुद को इंडस्ट्री की जरूरत के अनुरूप खुद को तैयार करना चाहिए। इस अवसर पर डीन प्रोफेसर जे. एस. जस्सी, प्रोफेसर एवं छात्र उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>