ग्रेटर नोएडा, 12 सितम्बर। जोसेफ स्कूल अल्फा-एक में इकट्ठा हुए कूड़े को अब रिसाइकिल कर खाद बनाई जाएगी। स्कूल में कूड़ा रिसाइकिल करने के लिए दो मशीनें लगाई गई हैं। वहीं स्वच्छता के लिए स्कूल में नीला, हरा और लाल रंग के अलग-अलग कूड़ेदान रखे गए हैं।
गुरुवार को स्कूल में प्रधानाचार्य फादर आल्विन पिंटो ने मशीनों की शुरूआत की। प्रधानाचार्य ने बताया कि भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छ भारत योजना मुहिम को बल देते हुए स्कूल में भी कचरे के पुन:चक्रण के लिए दो मशीने खरीदी गई हैं। जिनकी सहायता से खाद्य सामग्री और पेपर, पेन, प्लास्टिक आदि को रिसाइकिल कर खाद बनाई जाएगी। कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए स्कूल में तीन रंग के डस्टबिन लगाए गए हैं। जिसमें से हरे डस्टबिन में खाद्य सामग्री डाली जाएगी। नीले या पीले डस्टबिन में कागज आदि का कचरा रखा जाएगा। वहीं, लाल रंग के डस्टबिन में पेन, प्लास्टिक, ब्लेड आदि कचरा एकत्र किया जाएगा। इसके बाद कूड़े को रिसाइकिल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से लंच पैकेट सिल्वर फॉइल में लपेटकर लाने की मनाही कर दी है। उन्होंने खाने का बटर पेपर में लाने की बात कही।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…