" data-ad-slot="">

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में रमाबाई अम्बेडकर जयंती का आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के रमाबाई अम्बेडकर महिला छात्रावास में रमाबाई की जयंती मनाई गयी । जिसमें छात्राओं ने अतिउत्साह से भाग लिया और रमाबाई को पुष्प अर्पित किया । छात्रावास की छात्रा तेजस्विनी ने रमाबाई के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रियंका सिंह ने रमाबाई को सबला नारी के रूप प्रस्तुत करते हुए कहा, “रमाबाई प्रेम, त्याग और करूणा की त्रिवेणी हैं । इन्होंने अपने इन तीन गुणों से एक सामान्य से पुरूष भीम को डॉ. भीमराव अम्बेड़कर बना दिया”। डॉ. आरती गौतम रमाबाई के जीवन को याद करते हुए अत्यंत भावुक हो गयीं । रमाबाई अम्बेडकर महिला छात्रावास की अभिरक्षिका डॉ. रेनू यादव ने छात्राओं को रमाबाई के जीवन-संघर्ष से विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम लेने की सीख देते हुए कहा, “जिस तरह से रमाबाई ने एक के एक अपने चार बच्चों की मृत्यु को अपने आँखों के सामने देखा, अपने एक पुत्र की मृत्यु के समय धनाभाव के कारण कफन का इंतजाम भी न कर पायीं, यह अत्यंत हृदयविदारक स्थिति है । किंतु इन सभी परिस्थितियों के बावजूद भी वे टूटी नहीं, हिम्मत नहीं हारीं । विपरीत परिस्थितियों के सामने डटकर खड़ी रहीं और भीमराव राव अम्बेडकर की पत्नी होते हुए भी उनसे अलग अपनी एक पहचान बनायीं । हमें रमाबाई के जीवन से सहनशीलता और हिम्मत की प्रेरणा प्राप्त होती है” ।
इस अवसर पर इन्दू राणा, कोमल, शालू, सोनू तथा छात्रावास के समस्त स्टाफ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं और रमाबाई के जीवन से प्राप्त प्रेरणादायी मशाल को आगे बढ़ाने का संकल्प लीं ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>