" data-ad-slot="">

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा कोविड -19 संकट से निपटने के लिए चला रहा है राहत और जागरूकता अभियान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस की विश्वव्यापी महामारी से निपटने के लिए और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए 14 अप्रैल तक राष्ट्रीय लॉक डाउन घोषित किया गया है। संकट की इस घड़ी में ऑनलाइन माध्यमों से शिक्षण कार्य जारी रखने के अतिरिक्त, जीबीयू के जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग की चेयरपर्सन और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बंदना पांडेय की पहल पर राहत और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जीबीयू के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवारों को राहत और खाद्य सामग्री वितरित की। इनमें वह लोग भी हैं जो मजदूरी करते हैं और लॉक डाउन में बहुत कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं। विभाग की योजना है कि राहत अभियान लॉक डाउन की पूरी अवधि तक चलाया जाएगा। इस अभूतपूर्व जन स्वास्थ्य संकट के दौरान स्वास्थ्य संचार की अहम भूमिका होती है। दुनिया भर में, और भारत में भी कोविड 19 को लेकर झूठी जानकारियों, फेक खबरों और भ्रांतियों के फैलने की चुनौती पैदा हो गई है। इस गंभीर समस्या को ‘ इन्फोडेमिक ‘ कहा जा रहा है। इस चुनौती से निपटने के लिए जीबीयू के जनसंचार और मीडिया अध्ययन विभाग ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत विभाग के रिसर्च स्कॉलर्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर प्रामाणिक सूचनाएं, इंफोग्राफिक्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसका उद्देश्य है – कोरोना वायरस संक्रमण के वैश्विक संकट, इस बीमारी के लक्षणों इसके फैलाव के कारणों और बचाव के उपायों के बारे में सही सूचनाएं लोगों तक पहुंचाना। जैसे, भली-भांति हाथ धोने, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग और सभी आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करने का महत्व आदि। ऐसे विषयों के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और राज्य सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचनाओं, निर्देशों और जानकारियों को शेयर करके लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>