ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। ग्रेनो वेस्ट में गौरव चन्देल हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी कार्यालय का घेराव किया। इससे पहले बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दुर्गा टॉकीज गोलचक्कर सूरजपुर पर एकत्रित हुए और वहां से पैदल नारेबाजी करते हुए चले। इस बीच सर्विस रोड़ पर पुलिस ने बैरिकेटिंग लगा रखी थी, उसे तोड़ते हुए कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और धरना दिया। धरने का संचालन प्रदेश सचिव मनिंदर सुध बाल्मीकि ने किया।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह वहां पहुंचे तो प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने उनसे मांग की कि हत्या करने वाले अपराधी को शीघ्र पकड़े जाएं और गौरव चंदेल के परिवारजनों को जो 20 लाख रुपये शासन के द्वारा दिए गए वह धनराशि को एक करोड़ होनी चाहिए तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। जिस फ्लैट में वह रहते हैं उस फ्लैट की एमआई देने में असमर्थ होगे। अतः उसे इससे मुक्त किया जाए एसपी ग्रामीण ने आश्वासन दिया कि इन मांगों के बारे में अवश्य विचार किया जाएगा और सभी जरूर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव विरेंद्र सिंह गुड्डू, प्रदेश सचिव मनिंदर सूट बाल्मीकि, प्रदेश सचिव विधि चौधरी, यूथ के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, नोएडा महानगर अध्यक्ष साहब उद्दीन, पुरुषोत्तम नागर, दिनेश अवाना, राजेंद्र अवाना, देवेंद्र भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष, डॉक्टर महेंद्र नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष, तस्वीर आलम, अजीत डोला, शाहिद खान, रघुराज भाटी, उदयवीर भाटी, सुनील मैनेजर, दिनेश शर्मा, रामभरोसे शर्मा, राजीव नागर, रोहताश भडाना,अशोक पंडित, गुलावली हरि बदौली, निरंजन माटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…