" data-ad-slot="">

द विजडम ट्री स्कूल के बच्चों ने लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा, 13 जनवरी। नई फसल की खुशी में मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व सोमवार को शहर के स्कूलों में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्रेनो वेस्ट स्थित द विजडम ट्री स्कूल में इस मौके पर विशेष प्रार्थना सभा तथा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक पोशाक में बोलियां गायी और गिद्दा पेश किया। बच्चों ने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया तथा मधुर गीत गाए। बच्चों ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की आवश्यकता बताने वाले भाषण भी दिए।

बच्चों के बीच लोहड़ी का उत्साह उस वक्त और भी बढ़ गया जब पारंपरिक लोकगीत के बीच बोन फायर का आयोजन किया गया। छात्रों, शिक्षक और कर्मचारियों के बीच मूँगफली और मिठाइयां भी बाँटी गई। स्कूल के चेयरमैन के. के. श्रीवास्तव ने बच्चों से सभी धर्मों के बीच आपसी सद्भावना बनाए रखने की अपील की। प्रधानाध्यापिका सुनिता ए. शाही ने स्कूल में त्योहारों के आयोजन के जरिए परंपरा और संस्कृति की निरंतरता बनाए रखने के लिए शिक्षकों और छात्रों को प्रोत्साहित किया। इसी के साथ सावित्री बाई फूले बालिका इण्टर कॉलेज में छात्राओं ने लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया, इस दौरान छात्राओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>