" data-ad-slot="">

जीडी गोयनका में बच्चों ने माँ गायत्री का हवनकर नए साल का किया स्वागत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। स्वर्णनगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल ने नए साल का शुभारंभ माँ गायत्री के यज्ञ से किया। यह कार्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण व विशुद्ध वातावरण प्रदान करने हेतु किया गया। जिससे बच्चों में आचार, विचार, व्यवहार व मन की पवित्रता का विकास हो तथा भारतीय संस्कृति व सभ्यता की अक्षुण्णता सदैव बनी रहे। सद्बुद्धि  की देवी माँ गायत्री की असीम कृपा की वृष्टि निरन्तर छात्रों पर होती रहे। यज्ञ कार्य में विद्यालय के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। छात्रों तथा अध्यापक गण के द्वारा वैदिक मंत्रों में सहयोग कर यज्ञ के देवता गण तथा गायत्री माता को प्रबल श्रद्धा के साथ आहुतियाँ समर्पित की गयी। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता का उत्थान एवं यज्ञ कार्य से वातावरण की शुद्धि हेतु निरन्तर करने का संकल्प व संदेश को अपने जीवन में उतारने तथा जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल के नेतृत्व में गायत्री परिवार के कुशल विद्वानों द्वारा कराया गया। उन्होंने विद्यालय के द्वारा कराए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए यह भी कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रुप से देश व समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>