" data-ad-slot="">

गौड़ ग्रुप ने पौधरोपण कर स्वस्थ्य पर्यावरण का दिया सन्देश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
ग्रेटर नोएडा,5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण को स्वस्थ बनाने की कड़ी में गौड़ ग्रुप ने शहर के कई क्षेत्रों में पौधरोपण किया। इस दौरान गौर सिटी, गौर सिटी मॉल, गौर बिज पार्क और गौर यमुना सिटी के आस पास के क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस दौरान लगभग 500 से अधिक पौधे लगाए गए। ग्रुप में काम कर रहे कर्मचारी भी इस आयोजन में काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने पौधे रोपकर इस अभियान को सफल बनाया। पौधे समाज के संपूरक होते है | जिनके बिना एक स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। इसी मद्देनजर गौड़ ग्रुप द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी लोगों को इस मौके पर पेड़-पौधे की महत्ता बताई गयी और इनके संरक्षण के लिए हमेशा प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। इस दौरान गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ भी उपस्थित रहीं और बताया कि “हमारा सतत प्रयास है कि हम पर्यावरण को अधिक स्वस्थ्य, हरा-भरा और साफ़ सुथरा रखें। इसलिए हम समय-समय मुहीम भी चलाते हैं और इस दिशा में पर्यावरण दिवस पर हमनें गौड़ सिटी व गौड़ यमुना सिटी में 500 पौधे लगाने की मुहीम शुरू की, जो आने वाले 2 दिनों तक जारी रहेगी। कोरोना महामारी के बाद परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो चुकी हैं और हमें इससे सीख लेकर रहन-सहन व पर्यावरण के प्रति तौर-तरीकों में बदलाव लाने की जरुरत है। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। बेशक इस महामारी ने मानवता पर एक नकारात्मक प्रभाव डाला है लेकिन हमें इस बात पर भी गौर करना चाहिए की कैसे बीते कुछ समय में प्रकृति में सकारात्मक बदलाव आए है और इसका पुनरूद्धार हुआ है। इसलिए  लॉकडाउन खुलने के बाद हम पर्यावरण की स्वच्छता व सुन्दरता को बरक़रार रखे और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं।
Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>