" data-ad-slot="">

विश्व पर्यावरण दिवस पर आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में किया पौधारोपण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 जून। पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन है जो विश्व के सभी समुदायों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु मनाया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन का मुख्य मेजबान कोलंबिया है एवं वर्ष 2020 का विषय है ” जैव विविधता”। प्रकृति के साथ सामंजस्य जो भारतीय दर्शन का मूल है की अगली कड़ी में प्राविधिक शिक्षा प्रदान करने में आईटीएस इंजिनीरिंग कॉलेज ग्रेटर नोएडा  में डॉ. पी.सी. झा के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ विकास सिंह ने वृक्षारोपण कर छात्रों एवं अध्यापकों से आह्वान किया कि वायु प्रदूषण को खत्म करने और जैव विविधता बढ़ाने  के लिए सबको साथ मिलकर काम करना चाहिए और इसका सबसे आसान उपाय है विभिन्न वृक्ष लगाना क्योंकि वृक्ष हमारे पर्यावरण को शुद्ध रखने में सर्वाधिक योगदान करते हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयत्न जैसे कि सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग, कार साझा करना, विद्युत का विवेकपूर्ण उपयोग जैसे आसान उपाय अपनाकर हम इसमें योगदान कर सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>