ग्रेटर नोएडा, 23 दिसंबर । शहर स्थित गौड़ चौक के पास गौड़ ग्रुप व इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के संयुक्त सौजन्य द्वारा संचालित पेट्रोल पंप को इको फ्रेंडली बनाया है। इस पेट्रोल पंप को जीरो कार्बन प्रिंट फ्री कर दिया गया है जिससे पॉल्युशन लेवल को कम करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही लाइट एमीशन को कंट्रोल करने के साथ पंप को किसी भी प्रकार के प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक रहेगा। पेट्रोल पंप में एलईडी लाइट्स लगाए गए हैं और इसका लेआउट इस प्रकार से बनाया गया है कि यह पूरी तरह से सोलर पैनल पर कार्य करेगा। आईओसीएल द्वारा दिल्ली एनसीआर में यह पहला पेट्रोल पंप रेनोवेट किया गया है। गौड़ सिटी एक मात्र ऐसी टाउनशिप है जिसमें लगभग 25 हजार परिवार राह रहीं हैं। हाल ही में टाउनशिप के अंतर्गत गौड़ सिटी मॉल का भी संचालन शुरू हो गया है। इस दौरान गौड़ इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने एक नुक्कड़ नाटक पेश किया जिसमें उन्हीने पेट्रोल पंप पर सिगरेट ना पीने, फोन पर बात ना करने और अन्य कई जानकारियां दी। गौड़ ग्रुप के डायरेक्टर सार्थक गौड़ ने कहा कि पूरे टाउनशिप को इको फ्रेंडली बनाने के इरादे से ही हमने पहले ई-स्कूटर और साइकल के उपयोग को बढ़ावा दिया। उसके बाद हमने आईओसीएल के सहयोग से ईको फ्रेंडली पेट्रोल पंप द्वारा समाज को बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया है। हमें उम्मीद है कि हमारे इस मुहिम को ज्यादा से ज्यादा लोग साथ देंगे ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…