-कार्यक्रम का शुभारम्भभ मुख्य अतिथि प्रो. कपिल कपूर व कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने की
ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध व मास मीडिया विभाग द्वारा प्राचीन राजवंशो में राजनीतिक व्यवस्था विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. कपिल कपूर थे। जिन्होंने प्राचीन भारत मे गवर्नेंस की बात कही, और उसमें स्व-शासन, समानता,एवम लोकतंत्र को महत्वपूर्ण बताया। इस सत्र की अध्यक्षता गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा ने की। मंच पर जीबीयू के रजिस्ट्रार बच्चू सिंह, प्रोफेसर वंदना पांडेय, डॉ. विवेक मिश्रा भी मौजूद थे। स्कूल ऑफ हयूमैनिटिज़ एंड सोशल साइंस की अधिष्ठाता डॉ. नीति राणा ने भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग किया। तथा अन्य अधिष्ठाता और शिक्षक सदस्य भी इस सेमिनार में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में देश विदेश से आये अनेक विद्वानो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इन विद्वानों में प्रमुख प्रो. श्रीप्रकाश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय,स्वदेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय, दिलीप मोहन्ता कलकत्ता विश्वविद्यालय, भक्तिपुत्र रोहतम बनारस(हिन्दू विश्वविद्यालय) है कल्यानरत्नम तथा राम संकरण चेन्नई से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने किया धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…