ग्रेटर नोएडा,27 जनवरी। ओमेगा-2 स्थित ग्रेटरवैली स्कूल, ग्रेटर नोएडा में प्री-प्राइमरी से कक्षा-2 के विद्यार्थियों के लिए फन डे इन द सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हें-मुन्हें बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अनेक पुरस्कार जीते। इस अवसरपर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनामिका सूद ने बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की एक्टिविटीज के आयोजन से नन्हें-मुन्हें बच्चों में मनोरंजन के साथ-साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं और उनमें एक उचित सामंजस्य स्थापित होता हैं। कार्यक्रम में काइट फ्लाइंग, म्यूजिकल चेयर, सैकरेस, क्रिकेट, पोस्टर मेकिंग, लेमन एण्ड स्पून रेस, रनविद अ वोट व स्पोर्टस गुरू आदि अनेक एक्टिविटीज का आयोजन किया गया। अपने नन्हें-मुन्हें बच्चों के साथ इन एक्टिविटीज में भाग लेते हुए तथा पुरस्कारों को जीतने पर अभिभावकों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज स्कूल के इस कार्यक्रम में भाग लेकर हमने अपने बचपन को फिर से एक बार जी लिया। खिली धूप में अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम का लुफ्त करते हुए उनकी प्रसन्नता की कोई सीमा न थी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…