ग्रेटर नोएडा,27 जनवरी। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजिक समरसता और सौहार्द का संदेश देते हुए रमानरेश नवागतम संस्था द्वारा दादरी के रेलवे रोड के पास स्थित झुग्गिओं में रहे वाले तकरीबन 150 बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में पड़ने वाले बच्चो ने कई तरह के देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
संस्था की संस्थापक प्रियंका रावल ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के वंचित व पिछड़े लोगों को शक्षित करना है व उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिसका सपना डा राममनोहर लोहिया ने देखा था। आगे उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों की मद्द के साथ उनके सुख दुख में शामिल होने उनके अंदर की हीन भावना को गायब करती है। गरीब बच्चे जो हमारे देश का भविष्य है इन्हे उज्जवल भविष्य देने के लिए रमानरेश नवागतम संस्था लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर समिति की पदाधिकारियों की ओर से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे और झुग्गी एरिया में रहने वाले बच्चों को मिठाईयां तथा अन्य उपहार बांटे और सभी को 71 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…