" data-ad-slot="">

ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने मनाया होली मिलन समारोह, फूलों से खेली होली, शब्दमधु पत्रिका 2020 का विमोचन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,6 मार्च। ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया, इस मौके पर शब्द मधु पत्रिका का विमोचन व फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम की शुरूआत सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नरेन्द्र भूषण, यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह, ओएसडी यमुना प्राधिकरण शैलेन्द्र भाटिया, ईशान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. डी.के. गर्ग , डीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन राजेश कुमार सिंह, संस्थापक संरक्षक आदेश भाटी, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेद्र चंदेल, संरक्षक देवेन्द्र सिंह, सुभाष यादव, उपाध्यक्ष महकार भाटी, महासहिव श्यामवीर चावड़ा, कोषाध्यक्ष रोहित प्रियदर्शन ने दीप प्रज्जवलित करके किया।

ईशान इंस्टीट्यूट में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रेस क्लब की वेबसाईट WWW.GREATERNOIDAPRESSCLUB.COM  की लॉन्चिन देशबंधु के ईस्टर्न यूपी चीफ रतिभान त्रिपाठी, चेतना मंच के सम्पादक रामपाल रघुवंशी, आदेश भाटी, धर्मेन्द्र चंदेल, पंकज पराशर, डॉ. डी.के. गर्ग, मनोज गर्ग, सरदार मंजीत सिंह, योगेन्द्र चौधरी, सुभाष चंदेल, मुकेश शर्मा आदि द्वारा की गई। कार्यक्रम में सिटी हार्ट के बच्चों ने सरस्वती वंदना व होली पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समां बाँध दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्य में लगे समाजसेवियों व संगठनों को सम्मानित किया गया गया, जिसमें हेलमेट मैन राघवेन्द्र सिंह को यातायात, चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे यथार्थ अस्पताल समूह के अध्यक्ष डॉ. अजय त्यागी, सोशल वेलफेयर के तहत ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा महिला शक्ति उत्थान मंडल को गरीब युवक युवतियों के सामूहिक विवाह के सफल आयोजन के लिए धनराशि प्रदान की गई। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर की कई अलग-अलग संस्था के सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>