-परिजनों एवं ग्रामीणों ने डेढ घण्टे तक लगाया जाम,काफी मशक्कत के बाद शव को उठाने दिए
दीपक शुक्ल-
मछलीशहर/ जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर ग्राम कोदहूँ के पास शुक्रवार की शुबह साढ़े सात बजे सायकल से स्कूल जा रहे भाई बहन की ट्रक से कुचलकर घटनास्थल पर मौत हो गयी। जानकारी होते ही ग्रमीण व परिजनों ने चक्काजाम कर दिया तत्काल थानाध्यक्ष अरविंद यादव मय फ़ोर्स पहुंच गए शव को कब्जे में लेने के लिए काफी प्रयास के बाद शव को अपने कब्जे में लिए इसके बाद भी महिलाओं ने सड़क जाम कर दिया पुलिस के पसीना छूटने लगा।
मछलीशहर, पवारा ,सुजानगज की भी पुलिस व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर विजय सिंह भी मौके पर पहुच गए। बताते है कि नारायनडीह निवासी स्वर्गीय मुन्ना लाल धुरिया की 16 वर्षीय पुत्री नेहा व 12 वर्षीय पुत्र रोहित सायकिल से कोदहूँ स्थित सेंट मेरी गोल्ड स्कूल जा रहे थे जैसे ही वह कोदहूँ गांव के पास पहुची ही थी पीछे से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने साईकिल सवार दोनों भाई बहन छात्र को कुचलते हुए भागने लगा ट्रक में सायकल फंसी हुई थी दोनो भाई बहन छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी तत्काल ग्रामीणों ने परिजनो को खबर देते हुए चक्काजाम कर दिया जो डेढ़ घंटे तक चला घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अरविंद यादव मय फोर्स पहुच गए बहुत समझाने का प्रयाश करने के एक घंटे के बाद शव को उठाने दिए। इसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने फिर प्रयागराज जौनपुर मार्ग फिर चक्काजाम कर दिए जिससे पवारा ,मछलीशहर, सुजानगंज पुलिस मौके पर बुलायी गयी मोके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी विजय सिंह के समझाने व ट्रक चालक के विरुद्ध कार्यवाही के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…