" data-ad-slot="">

शिक्षाविदों को स्टार्टअप्स से अधिक समझ और ध्यान देने की आवश्यकता-सोम प्रकाश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-जीबीयू में बौद्धिक संपदा अधिकार पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजित

ग्रेटर नोएडा,5 मार्च।  आईपीआर सेल  गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला काउंसिल ऑफ साइंस एण्ड टेक्नॉलजी उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित की गई। इस विशेष कार्यशाला का उद्देश्य बौद्धिक सम्पदा अधिकार आईपीआर के महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे पेटेंट, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, नवाचार के लिए पेटेंट खोज पर प्रशिक्षण और प्रदर्शन तथा प्रतियोगिता कानून और आईपीआर एवम् कैरियर के अवसरों के बीच परस्पर क्रिया जैसे बिंदुओं एवं नवाचार की बुनियादी बातों पर चर्चा करना था। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सोम प्रकाश, वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार ने कहा कि बौद्धिक संपदा एक बाज़ार संचालित अर्थव्यवस्था में उच्च आर्थिक को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में अपने विचारों के रक्षा के बारे में उद्यमियों को जागरूक करना है। यह महसूस किया जाता है कि आईपीआर को उद्योग विशेष कार्य में सभी शिक्षाविदों और स्टार्टअप्स द्वारा अधिक समझ और ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यशाला के संरक्षक प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा, कुलपति, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने कहा, ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय के अनुकूल माहौल बनाने के दृष्टिकोण से एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा हमें एक दायरे से बाहर सोचने की जरूरत है, कुलपति ने पेटेंट के संदर्भ में भी अवगत कराते हुए कहा कि जब ज्ञान सार्वजनिक डोमेन पर प्रकाशित होता है तो इसे पेटेंट के लिए लागू नहीं किया जा सकता, पेटेंट के लिए उन्होंने जरूरी बातें बतायी जैसे नवीनता, अविष्कार शक्ति तथा उद्योग की मूलभूत आवश्यकता है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता राहुल राय, एडवोकेट, उच्च न्यायलय, अविनाश कुमार, अतिरिक्त निदेशक (पूर्व), आईपीआर, डीआरडीओ, नई दिल्ली, डॉ. यशवंत देव पंवार,  टीआईएफएसी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार और डॉ. संजीव के मजूमदार, प्रबंधक आईपीआर एवं इंक्यूबेशन, एनआरडीसी, भारत सरकार ने अपने विचार व्यक्त किए। राहुल राय ने बताया कि संवेदी करण अभियानों की एक श्रृंखला छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर ला रहा है। इस कार्यशाला में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय आईपीआर सेल के सदस्य डॉ. शक्ति शाही, डॉ. तन्वी वत्स, डॉ. भूपेन्द्र चौधरी, डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनय कुमार लिटोरिया और डॉ. संतोष कुमार तिवारी  उपस्थित रहे। कार्यशाला मे विश्वविद्यालय के विभिन्न संकाय के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत सभी प्रतिभागी छात्र छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>