रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे बीती रात एक बेकाबू कार ने आगे चल रही महिन्द्रा पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं किसी अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। घायल को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी अनुसार महोवा निवासी सचिन पुत्र किरोरीलाल अपने कुछ साथ्यिों के साथ महिन्द्रा पिकअप से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली की तरफ जा रहा था। तभी फलैदा अंड़रपास के समीप पीछे से आई एक तेज गति कार पिकअप से आ टकराई। जिसके चलते पिकअप पलट गई एवं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चालक जीशान निवासी आवास विकास इटावा एवं उसमें सवार दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गये। वहीं दूसरी तरफ कोतवाली टप्पल के गांव बिचपुरी निवासी दिनेश पुत्र राजेन्द्र किसी काम से नोएड़ा गया था। वहां से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…