" data-ad-slot="">

ग्रेटर नोएडा वर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस कार्निवाल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-लकी ड्रा में एक छात्र  को मिली साइकिल और अन्य पुरस्कार

ग्रेटर नोएडा,25 दिसम्बर। सिग्मा-1, स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस कार्निवाल बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रांगण को सुंदर तरीके से सजाया गया था। विद्यालय के संस्थापक गौरव गुप्ता एवं संस्थापिका नम्रता गुप्ता विद्यालय की प्रधानाचार्या  मंजू कौल रैना एवं उप प्रधानाचार्या मेहर अफशाँ की उपस्थिति में नन्हें-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत नृत्य से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों, झूलों,तरह-तरह के खान-पान संबंधी स्टॉलों, और आर्केस्ट्रा आदि के द्वारा मनोरंजन का उचित प्रबंध था। विद्यालय द्वारा दिए गए राफेल टिकट पर पुरस्कारों की घोषणा की गई । प्रथम पुरस्कार  विजेता हनी तोंगड़ कक्षा नवम को साइकिल पुरस्कार के रूप में दी गई। द्वितीय विजेता बानिया भाटी नर्सरी -ए की छात्रा को स्टडी टेबल तथा तृतीय और अंतिम पुरस्कार विजेता विद्यालय की अध्यापिका स्वाति पुजारी को वंडर शेफ ब्लेंडर दिया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने और उनके साथ आए हुए अभिभावकों ने इस अवसर पर अपना भरपूर मनोरंजन किया। सभी आगंतुक अभिभावकों ने इस कार्निवाल की प्रशंसा की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>