ग्रेटर नोएडा/मथुरा। तुलसी पूजन दिवस, आदरणीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और आदरणीय श्री महामना मदन मोहन मालवीय जी की जन्म जयंती है और श्री सी राजगोपालाचारी जी का निर्वाण दिवस है। अतः इसे हर्षोल्लास से मनाने के लिए हमारे एनजीओ सी आर डी जी फाउंडेशन ने गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर आश्रम को चुना जो जिला पंचायत और रामलीला मैदान के सामने स्थित है। अतः आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को इस ठिठुरती ठंड से बचाव हेतु कंबलों के वितरण का कार्य किया। आश्रम की मर्यादाओं के अनुकूल सूक्ष्म स्तर पर आयोजित इस कंबल वितरण समारोह में श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर के मुख्य पुजारी श्री राम प्रपन्नाचार्य जी, सी आर डी जी फाउंडेशन के निदेशक अरविंद तिवारी और श्रीमती रंजना तिवारी के अतिरिक्त प्रांगण में उपस्थित कुछ श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर आश्रम के मुख्य पुजारी श्री राम प्रपन्नाचार्य जी जो कि 84 वर्ष के हैं और इस उम्र में भी भागवत का पाठ बहुत अच्छे से करते हैं और उसकी विवेचना जिस तरह से करते हैं बहुत ही कम लोग कर सकते हैं। वर्तमान समाज में बहुत से लोग उनके इन गुणों से परिचित नहीं है क्योंकि इन्होंने अपने को मीडिया और प्रेस से बहुत दूर रखा हुआ है और प्रचार प्रसार में इनका जरा सा भी विश्वास नहीं है। इनका मुझ पर विशेष स्नेह होने के कारण और इनके द्वारा मुझे अपना पुत्र मानने के कारण अपनी इच्छाओं के विरुद्ध जाकर इन्होंने अपने आशीष वचन मीडिया को देने के लिए तैयार हुए जो कि मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। मेरा सभी गोवर्धन पधारने वाले श्रद्धालुओं से विशेष निवेदन है की वह सब श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर आश्रम में अवश्य पधारें जो कि नगर पंचायत और रामलीला मैदान के सामने स्थित है। सभी श्रद्धालुओं से एक और निवेदन कि आप सभी स्वामी जी से भागवत पर अवश्य चर्चा करें और उनसे भागवत के कुछ ही श्लोक और उनके विस्तृत व्याख्यानों को अवश्य सुनें और समझने का प्रयास करें। मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि आपको यहां आकर और उनसे भागवत सुनकर विशेष प्रसन्नता होगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…