रजवाहे में मिला युवक का शव:
रबूपुरा। मंगलवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रजवाहे में एक युवक का शव मिला। वही मृतक की बाईक भी पड़ी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान फलेदा निवासी बन्टी (22) पुत्र श्योराज के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार फलेदा निवासी बन्टी गांव स्थित गौशाला पर बतौर कर्मचारी तैनात है। मंगलवार को वह किसी यमुना प्राधिकरण के अधिकारी से मिलने गांव मिर्जापुर गया था । देर शाम जिसकी बाइक गांव के रजवाहे के समीप पड़ी देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने बाइक के आधार पर छानबीन शुरू की तो युवक के सम्बंध में जानकारी हुई। तलाश के बाद उसका शव बाइक से कुछ दूरी पर रजवाहे में मिला।आशंका जताई जा रही है कि तेज गति के कारण हादसे में युवक की मौत हुई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…