ग्रेटर नोएडा,9 नवम्बर। संगठन को शक्तिमान करने के उद्देश्य से आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक भारतीयम् स्कूल, सेक्टर डेल्टा 1 में प्रान्त संगठन मंत्री श्रीमान् नागेन्द्र समर्थ जी एवं विभाग अध्यक्ष श्रीमान प्रेमपाल नागर जी के सानिध्य में हुई.
सह प्रांत प्रचार प्रमुख अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि नोएडा विभाग रचना में 1 एवं गौतमबुद्ध नगर जिले की रचना में 7 नये कार्यकर्ताओं की नियुक्ति घोषणा की गयी है। ग्रेटर नोएडा नगर रचना में 12, गौतम नगर रचना में 14, केशव नगर (ग्रेटर नोएडा पश्चिम) रचना में 7 दायित्वों पर कार्यकर्ताओं की घोषणा हुई। विश्व हिन्दू परिषद ज़िला गौत्तम बुद्ध नगर के मंत्री कर्ण कपूर ने बताया कि अगली जिला बैठक में शेष नगरों व प्रखण्डों के कार्यकर्ताओं की घोषणा होगी की जायेगी। उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं को दायित्व निर्वहन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…