रबूपुरा। शनिवार को आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व पुलिस ने संयुक्त रूप से कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संचालित पेट्रोल पंप पर छापेमारी की। जिसमें अनियमतायें पाए जाने पर संचालक समेत 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तेल के सेम्पल लिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अनुसार आपूर्ति निरीक्षक जेवर दिव्या जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन व अनियमिताओं की शिकायत पर रबूपुरा क्षेत्र में संचालित निकटवर्ती पेट्रोल पंप पर शनिवार को छापेमारी की गई। जहां मानकों की भी जांच की गई और तेल सेंपल लिये गये तथा मिलावट की आशंका के चलते मोके से एक संदिग्ध पदार्थ से भरे टेंकर को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले किया गया है। साथ ही वाहन स्वामी व पंप संचालक के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर सूत्रों का दावा है कि उक्त पंप पर लम्बे समय से मिलावटी तेल बेचा जा रहा था तथा शनिवार को हुई छापेमारी के दौरान मौके पर मिलावट होते हुए पाई गई थी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…