–कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद व सुरेन्द्र नागर व दादरी विधायक ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन
ग्रेटर नोएडा,29 दिसम्बर। ग्रेटर हाइट्स पब्लिक स्कूल में पांचवां वार्षिक उत्सव भारत उत्सव के रूप में हर्ष और प्रफुल्लता के साथ मनाया गया। सुरेन्द्र नागर, राज्यसभा सांसद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मास्टर तेजपाल नागर विधायक, दादरी विधानसभा, स्कूल प्रबंधक योगेश भाटी, स्कूल प्रधानाचार्या राधा शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेन्द्र नागर व अन्य अतिथियों ने द्वीप जलाकर किया।
स्कूल प्रबंधक योगेश भाटी प्रधानाचार्या राधा शर्मा ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। इस वार्षिक कार्यक्रम को भारतउत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें वर्षभर में देश में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बच्चो द्वारा प्रस्तत किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी आगंतुकों का मन मोह लिया। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रशंसा की साथ प्रबंधक व अध्यापकों की मेहनत की भी खूब प्रशंसा की उन्होंने बताया कि जब कोई विधार्थी स्टेज पर प्रस्तुत देता है। तो वह अपने साथ स्कूल की संस्कृति को भी दर्शाता है। उन्होंने अभिभावकों से निवेदन किया कि वह अपने बच्चों की आलोचना ना करें। उन्हें अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करे। उसके बाद मास्टर तेजपाल नागर ने बच्चों को सर्टीफिकेट ट्रॉफी देकर बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके अच्छे भविष्य की कामना की।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…