ग्रेटर नोएडा, 29 दिसम्बर। सेक्टर बीटा-2, क्लब ग्राउंड मे रविवार को उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहाड़ से आये राम गंगा कलामंच के लोक कलाकारों ने पहाड़ी लोकसंस्कृति की छटा बिखेर दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, भगवत मनराल द्वारा निर्देशित नृत्य नाटिका “हम उत्तराखंडी छौं” रही, इस अद्भुत प्रस्तुति में सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इसके अलावा कार्यक्रम में नन्दा देवी राजजात की खूबसूरत झांकी पेश की गई। वहीं उत्तराखंड के रॉक स्टार सिंगर गजेंद्र राणा, सुप्रसिद्ध लोक गायक गोपाल मठपाल, लोक गायिका दीपा चौहान, प्रीति मठपाल आदि लोक कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा हास्य कलाकार एवं मंच संचालक पन्नू गुसाईं ने कॉमेडी के साथ साथ उत्तराखंडी लोक गीतों की खूबसूरत प्रस्तुतियां पेश की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने समिति की वार्षिक स्मारिका “देवभूमि स्मारिका भाग-8 का विमोचन किया। इस मौके पर समिति ने ग्रेटर नोएडा के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले उत्तराखंड मूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को मैडल देकर सम्मानित किया। समिति द्वारा ग्रेटर नोएडा के विभिन्न समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगीत मोतीशाह का था, जबकि मंच संचालन उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार पन्नू गुसाईं, उत्तराखंड समिति ग्रेटर नोएडा के वरिष्ठ सदस्य डीएस नेगी तथा त्रिलोक पंवार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…