ग्रेटर नोएडा, 29 दिसम्बर । कस्बा स्थित एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल में छठवीं कक्षा के छात्र हिमेश भाटी को स्कूल संचालक व प्रधानाचार्य द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया। हिमेश भाटी का चयन अंतराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हुआ है। बताया जाता है कि यह प्रतियोगिता वर्ष 2020 में भारत सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत मलेशिया में होनी है। स्कूल प्रबंधक सन्दीप जैन ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय स्तरीय योगा प्रतियोगिता मेरठ में सम्पन्न हुई थी, जिसमें सीबीएसई माध्यम के करीब 50 स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में हिमेश भाटी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। जिसके बाद उनका चयन अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हो सका है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य गार्गी घोष और प्रबन्ध समिति द्वारा छात्र को सम्मानित किया गया,इस दौरान ग्रेटर नोएडा वर्ड स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू कौल रैना सहित कई स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…