" data-ad-slot="">

कोहरे का कहर छह लोगों की गयी जान, पांच लोग हुए घायल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

घने कोहरे की वजह से  नहर में गिरी सवारियों से भरी कार

ग्रेटर नोएडा , 30 दिसम्बर।  घने कोहरे के कारण दनकौर कोतवाली क्षेत्र में सवारियों से भरी एक कार अचानक नहर में गिर गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो जांबाज पुलिसकर्मियों द्वारा पांच लोगों को शकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया। घटना में मृत लोगों के शव का पंचनामा भरकर पुलिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल के भर्ती करा दिया गया है। मूलरूप से जिला सम्भल के लहानपुर गांव निवासी नेमपाल व मनवीर विगत करीब दस वर्षों से दिल्ली के मीठापुर में किराए के एक मकान में रह रहे हैं। जबकि उनके पिता मल्लू व माता गांव में ही रहती हैं। करीब 15 दिन पहले मनवीर ने मीठापुर में एक मकान खरीदा था। सोमवार को इस मकान में गृह प्रवेश के लिए हवन आदि का कार्यक्रम था। इसके चलते मनवीर ने सम्भल में रह रहे अपने परिवार, रिश्तेदारों व परिचितों को निमंत्रण दिया था। रविवार की रात पीड़ित परिवार किराये की दो कारों में करीब 17 लोग सवार होकर सम्भल से दिल्ली के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार दनकौर क्षेत्र स्थित खेरली नहर के पास पहुँची तो घने कोहरे के कारण आगे चल रही एर्टिगा कार पुलिया से कूदकर नहर में गिर गई। इस घटना में कार में सवार जिला सम्भल के रहने वाले महेश ( 35 वर्षीय) निवासी लहानपुर, किशनलाल ( 50 वर्ष) निवासी भागनगर, नरेश (17 वर्ष) निवासी लहानपुर, रामखिलाड़ी(75 वर्ष) निवासी लहानपुर, मल्लू (70 वर्ष) निवासी लहानपुर, नेत्रपाल (40 वर्ष) निवासी निवारा थाना हयातनगर की हालत नाजुक होने में चलते ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद सभी छः लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पुलिसकर्मियों द्वारा वीरेंद्र (चालक) निवासी केमा थाना हयातनगर, श्रीपाल निवासी भागनगर थाना घनारी, वीरेंद्र निवासी केमा थाना हयातनगर, मानसिंह निवासी निवोरा थाना हयातनगर, टीकाराम निवासी खिरनी मोहिउद्दीनपुर को शकुशल कार से बाहर निकाल लिया गया और बिलासपुर स्थित पंडित रामगोपाल नामक एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। रातभर चले उपचार के बाद सोमवार की सुबह सभी को घर भेज दिया गया। घटना के बाद सभी मृतकों के शव का पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>