-मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने बच्चों को संस्कृत व पर्यावरण के प्रति किया जागरुक
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ईटा-दो सेक्टर स्थित ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को पर्यावरण का महत्व वह उसके प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाने के लिए संस्कृत श्लोका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत श्लोका प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण पर आधारित रहा। जिला प्रशासन की इस पहल में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराते हुए कार्यक्रम का आयोजन स्कूल परिसर में कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ तथा संस्कृत भाषा के अनुरागी के.के. गुप्ता रहे। प्रतियोगिताओं में जिले के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। श्लोक प्रतियोगिता में समरविले ग्रेटर नोएडा एवं गीतम प्रतियोगता में जी.डी. गोयनका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की अध्यापिकाओं रीना शर्मा और अनीता चौधरी, दूरदर्शन पर संस्कृत संवाद पाठक व शिव नादर स्कूल नोएडा के मुकुल द्विवेदी, संस्कृत विद्वान हरप्रीत कौर,सेवानिवृत्त अध्यापिका किरण बाला मलिक, सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की नीतू सिंह निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। पर्यावरण के महत्व को दर्शाने के लिए बच्चों ने पानी की बचत, अपने आसपास पौधे लगाने सहित कई अन्य तरीकों से अपने विचार व्यक्त किए। कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के बच्चों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में प्राचीन पर्यावरण के महत्व और संरक्षण की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और अन्य लोगों को भी इसके उपाय बता कर जागरूक करें। मुख्य अतिथियों के सामने विद्यार्थियों ने पर्यावरण से संबंधित नुक्कड़ नाटक और संगीत भी प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के अभिनय ने लोगों की खूब तालियां बटोरी। स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बासु राय ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया और शांति पाठ किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों डॉ तान्या गुप्ता, प्रतिभा गर्ग, मंजू क़ौल रैना तथा एड्वोकेट सिस्टर ट्रेसा को सम्मानित किया गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…