ग्रेटर नोएडा,18 अक्टूबर। प्रदेश के सबसे बड़े और एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय डा. ऐपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविधालय का 17वां दीक्षांत समारोह विश्विधालय के लखनऊ स्थित अटल बिहारी सभागार में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राजेंदर सिंह जिन्हें ‘जल-पुरुष’ भी कहा जाता है व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल रही। दीक्षांत समारोह में ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गाँव निवासी राहुल कौशिक जो कि वर्तमान में रामईश फार्मेसी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में कार्यत है सहित 62 लोगों को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। डा. राहुल कौशिक को मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा सारस्वत चूर्ण पर गहन शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों के टॉप 3 छात्रों को गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदकों से भी नवाजा गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…