मिर्गी की दवा पर शोध के लिए डॉ. राहुल कौशिक मिली पीएचडी की उपाधि

 

ग्रेटर नोएडा,18 अक्टूबर। प्रदेश के सबसे बड़े और एक मात्र तकनीकी विश्वविद्यालय डा. ऐपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविधालय का 17वां दीक्षांत समारोह विश्विधालय के लखनऊ स्थित  अटल बिहारी सभागार में आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राजेंदर सिंह जिन्हें ‘जल-पुरुष’ भी कहा जाता है व उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल रही। दीक्षांत समारोह में ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गाँव निवासी राहुल कौशिक जो कि वर्तमान में रामईश फार्मेसी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में कार्यत है सहित 62 लोगों को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। डा. राहुल कौशिक को मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा सारस्वत चूर्ण पर गहन शोध के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों के टॉप 3 छात्रों को गोल्ड, सिल्वर एवं कांस्य पदकों से भी नवाजा गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *