पहिया निकलने से पलटा केंटर

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली से कोयला लेकर आगरा जा रहा केंटर अचानक पलट गया। जेवर टोल प्लाजा से करीब 12 किमी0 पहले हुए हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया तथा सड़क पर कोयले के बोरे बिखर जाने से काफी देर तक यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायल को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मार्ग से मलबा हटाकर आवागमन सुचारू कराया। जानकारी अनुसार जनपद हरदोई के गांव सलौनी निवासी अहिभरन केंटर चलाता है तथा गुरुवार देर शाम वह गाड़ी में कोयला भरकर दिल्ली से आगरा जा रहा था। बताया जाता रात करीब 2 बजे जैसे ही वह गांव करौली के पास पहुंचा तभी अचानक गाड़ी का एक पहिया निकल गया और केंटर बेकाबू होकर पलट गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *