" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेनो प्राधिकरण ने कामर्शियल प्रोजेक्ट के लिए श्रीविनायक ग्रुप को किया जमीन आवंटित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,15 दिसम्बर। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इंडिया एक्सपोमार्ट के पास करीब ढाई एकड़ का प्लाट श्रीविनायक ग्रुप को आवंटित किया है। ग्रुप के प्रबंध निदेशक अंकुर मित्तल ने बताया कि मुम्बई के कुछ लोग अपना कार्यालय खोलने के लिए पूछताछ की है। रियल स्टेट क्षेत्र की मुम्बई की एक एजेन्सी ने प्रोजेक्ट में बड़ी रुचि दिखायी है, उनसे बातचीत कर उनको मार्केटिंग में सहयोग के लिए साथ लेने पर विचार किया जा रहा है।

कार्पोरेट रिलेशन सुजय द्विवेदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि हमने बीटा प्लाजा, स्वर्ण प्लाजा, विनायक प्लाजा बनाया है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरु होगा जिसे 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें कामर्शियल प्रोजेक्ट, फूट कोट के साथ बड़े ग्रुप से सम्पर्क किया जा रहा है। पांच फ्लोर में बनकर यह प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा से आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते देश के सबसे आधुनिक जेवर हवाई अड्डे के निर्माण का काम शुरु होने के बाद ग्रेटर नोएडा का महत्व एक बार फिर बढ़ गया है। आगार के जीरो प्वाइंट के पास इंडिया एक्सपोमार्ट से लगा हुआ यह प्लाट पूरी पारदर्शिता का पालन करते हुए आवंटित किया गया है। इसमें प्राधिकरण या उत्तर प्रदेश सरकार को कोई व्यक्ति शामिल नहीं था। प्राधिकरण ने काम स्टेट बैंक को दे दिया था। बैंक ने ई-नीलामी के जरिए श्री विनायक ग्रुप का आवंटित किया है। विनायक ग्रुप अब तक जितने प्रोजेक्ट बनाएं है सभी समय पर पूरा किया है। इस प्लाट की खास बात यह है कि यमुना प्राधिकरण में ब रही फिल्म सिटी और जेवर हवाई अड्डे का कामर्शियल गेटवे माना जा सकता है, चारों तरफ से ओपेन है, मेट्रो स्टेशन के पास है, जेपी ग्रीन और परिचौक भी आसपास है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

2 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

2 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>