" data-ad-slot="">

ग्रेनो वेस्ट के लोग आखिर आज क्यों उतरे सड़क पर…..

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-गौरव चंदेल के परिवार के साथ न्याय और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क पर उतरे

ग्रेटर नोएडा,12 जनवरी। गौरव चंदेल हत्याकांड में पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही ना होने और शहर में लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने नेफोवा के नेतृत्व में आज सुबह 11 बजे से एक मूर्ति चौक से चार मूर्ति चौक तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकालीI पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोग भाग लेने पहुंचे। नेफोवा के आहवाहन पर सुबह 10 बजे से ही लोग एक मूर्ति चौक पर इकट्ठे होने शुरू हो गए थे। अलग अलग सोसाइटी से महिलाएं बच्चे सभी अपने परिवार की सुरक्षा और गौरव चंदेल के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग के साथ वहां पहुंचे।

भीड़ की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने पदयात्रा को रोकने की कोशिश भी की। लेकिन अपनी सुरक्षा की मांगों को लेकर निवासियों ने अपनी पदयात्रा जारी रखी।  पदयात्रा के आयोजन में नेफोवा द्वारा किसी भी प्रकार के राजनीति दल के लोगों को अलग रहने की भी अपील की गयी। नेफोवा का कहना था कि इस मार्च का सियासत से कोई लेना देना नहीं है। ये जनता का शांतिपूर्ण मार्च है। पदयात्रा के उपरांत नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार स्वर्गीय गौरव चंदेल के शोकाकुल परिवार से मिले तथा गौरव चंदेल जी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे इस पदयात्रा के द्वारा सरकार के सामने ये मांग रखना चाहते है कि गौरव चंदेल के हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही शोकाकुल परिवार को मदद के तौर पर धन राशि मुहैया कराई जाए तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

  • गौरव चन्देल की पत्नी से रविवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह मिलकर 20 लाख का चेक शौंपते हुए बच्चों की पढ़ायी और पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया है।

ग्रेटर नोएडा। गौरव चंदेल की पत्नी को 20 लाख का चेक सौंपते डीएम बीएन सिंह।

 ग्रेनो वेस्ट में सुरक्षा की मांग लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन,रखी मांगे….

  1. गौरव चंदेल जी के हत्यारे की जल्द गिरफ़्तारी हो।
  2. सभी प्रमुख सडकों एवं सर्विस रोड पर प्रकाश की उचित व्यवस्था।
  3. ग्रेनो वेस्ट के सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर रात में 10:00 बजे से सुबह के 4:00 बजे तक सभी गाड़ियों की अनिवार्य जाँच।
  4. नोएडा क्षेत्र में पुस्ता रोड के पास पुलिस चौकी।
  5. ग्रेनो वेस्ट के सभी प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरा की स्थापना।
  6. ग्रेनोवेस्ट में एक और थाना की स्थापना सुनिश्चित की जाए।
  7. दो – तीन पुलिस चौकी और बनाई जाए।
  8. पुलिस कर्मियों की संख्या बड़ाई जाए।
  9. 8-10 पेट्रोलिंग वैन और दी जाये।

पदयात्रा के दौरान लोगो की भीड़ को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन पहले ही वहां मौजूद था I खुद एसपी देहात रणविजय सिंह , बिसरख के नए थाना अध्यक्ष मुनीश चौहान के साथ वहां मोर्चा संभाले हुए थे I पुलिस प्रशासन द्वारा नेफोवा को ये आश्वासन दिया गया गौरव चंदेल के हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की जा सकेगी। पदयात्रा के दौरान लोगों ने बताया कि जिस तरह से ग्रेनो वेस्ट निवासी गौरव चन्देल जी की निर्मम हत्या हुई है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पुलिस को सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। असुरक्षित रहना वे स्वीकार नहीं करेंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>