रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में मामूली कहा सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से एक महिला समेत 5 लोग घायल हो गये। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। उधर पुलिस मामले की जानकारी सें इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कह रही है। एक पक्ष का आरोप है कि उसने करीब 25 वर्ष पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन खरीदी थी तथा उसमें मकान बना कर रह रहे हैं। आरोप है कि उक्त भूमि का बैनामा नहीं होने के कारण उपरोक्त ने वह जमीन किसी अन्य को बेच दी। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है तथा मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी को लेकर रविवार को दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हो गई। जिससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें जितेन्द्र, खरगी, बीना, ललित आदि घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है तथा दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…