रबूपुरा। रविवार सुबह डयूटी जा रहे युवकों की बाईक रबूपुरा-झाझर मार्ग पर वन गाय से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार बुलंदशहर के रहने वाले यतेन्द्र व जितेन्द्र रबूपुरा क्षेत्र स्थित गौर सिटी में नौकरी करते हैं। बताया जाता है रविवार को बाईक से डयूटी जा रहे थे इसी दौरान रबूपुरा-झाझर मार्ग पर गांव मेंहमदपुर के समीप उनकी बाईक वन गाय से टकरा गई और वह घायल हो गये। राहगीरों ने घायलों को कस्बे के निजी अस्तपाल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…