रबूपुरा। स्कूल जा रही किशोरी के साथ गांव के ही युवकों द्वारा छेड़छाड करते हुए दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया है तथा छात्रा को मैडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस अनुसार गांव रौनीजा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिग पुत्री गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। आरोप है शुक्रवार को सुबह के समय जब स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में खड़े चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे खींचकर गोदाम की तरफ ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी किशोरी के कपड़े फाड़ कर फरार हो गये। पीड़िता के पिता ने गांव के ही दो नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर अनुसार अभियोग पंजीकृत कर दो अभियुक्तों को गिरफतार कर लिया है तथा अन्य की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…